अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें?

दांतों का ख्याल रखने के लिए जरुरी है की आप अपने टूथपेस्ट और टूथब्रश का ध्यान रखें। टूथपेस्ट में फ्लोरिड होता है जो की हमारे दांतों में होने वाली कैविटी से लड़ता है और दातो की कैविटी हटाता है। बाजारों में फ्लोरिड और फ्लोरिड-मुक्त काफी सारे टूथपेस्ट मौजूद हैं। दांतो का सही तरीके से ख्याल रखना है तो आपको फ्लोरिड-युक्त टूथपेस्ट से काम-से-काम दिन में दो बार ब्रश करना होगा। 

दांतों के लिए सही इलाज है सही समय पर ब्रश करना। फ्लोरिड-युक्त टूथपेस्ट चुने ताकि दांतो का इनेमल मजबूत रहें।  इससे शुरुवाती सडन की प्रक्रिया भी उलट जाएगी साथ ही आपके मसूड़े भी मजबूत रहेंगे। 

कोशिश करनी होगी की आप दो मिनट तक ब्रशिंग करें और 3-4 महीने में अपना टूथब्रश बदल लें। जीभ को साफ़ रखें और 3-6  महीने या साल में एक बार अपने डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए जाते रहें।

दांतो को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका कौन सा है ?

यदि आप दांतों से जुडी समस्या का सामना कर रहें हैं तो ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर बात सिर्फ मामूली सी है तो आप घर में भी इसका इलाज ढून्ढ सकते हैं।  कुछ तरीके अपना सकते हैं जैसे की -

  1. दांतो को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना जरुरी है।  टूथब्रश ऐसा चुने की वह गोलाकार गति में घूम सके और साथ ही आपके दांतो की हर कोने में जा कर सफाई कर सके।  

  2. दांतो को स्वस्थ रखने के लिए फ्लॉसिंग नियमित रूप से करते रहें।  ब्रश दांतों के बीच नहीं जा पाता इसलिए फ्लॉसिंग जरुरी है।  रोजाना फ्लॉसिंग करें जिससे की फसा हुआ प्लॉग और फसा हुआ खाना निकला जा सकें। 

  3. दांतों का ख्याल रखने के लिए जीभ की सफाई जरुरी है। जीभ की सफाई करते रहें तांकि मुँह की बदबू न आये और बैक्टीरिया भी क्लीन होते रहें।  आप एक अच्छा टंग-क्लीनर खरीद सकते हैं या फिर ब्रश के पिछले हिस्से में बना टंग क्लीनर युज कर सकते हैं।   

  4. खान-पान का ध्यान रखें और साथ ही चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, या जंक फ़ूड का इतना सेवन न करें की वे आपके दांतो को ख़राब कर दें।  भरपूर फल, कच्ची सब्जियां , या कैल्शियम-युक्त चीजों का ही सेवन करें। 

  5. नियमित रूप से अपने डॉक्टर के यहाँ जा कर जांच करवाएं तांकि दातो की कैविटी और मसूड़ों की जानकारी का जल्दी पता लगाया जा सकें। काम से काम 6 - 12  महीने में अपने डॉक्टर के पास जा कर एक परामर्श जरूर लें। 

  6. अपने दांतों का ख्याल रखने के लिए सही माउथ वाश चुने ताकि खाने के बाद भी आपका माउथ सही तरीके से साफ़ रहें और दांतों की मजबूती बढ़ सके।  माउथ वाश दांतों में हो रहे बैक्टीरिया को मरेगा और साँसों को तारो-तजा रखेगा।  दांतों के लिए सही इलाज आपको ध्यान रखना है की आप अल्कोहल-फ्री माउथवाश का इस्तेमाल करें। 

दांतों का ख्याल रखने के लिए ब्रशिंग जरुरी है। यदि आप दांतों से जुडी समस्या का सामना कर रहें हैं और दांतों के लिए सही इलाज चाहते हैं तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लें।

Comments